फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vegetable markets will remain closed today

Ambala News: सब्जी मंडियां आज रहेंगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vegetable markets will remain closed today
अंबाला सिटी। टैक्स कार्यप्रणाली से खफा चल रहे सब्जी मंडी आढ़ती बुधवार को मंडी बंद रखकर हड़ताल की जाएगी, जहां जिले भर की सभी सब्जी मंडियां पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सब्जी मंडी बंद करने के लिए अंबाला सिटी नेशनल हाईवे देवी नगर स्थित सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडी एसोसिएशन प्रधान अमरनाथ ने बताया कि सरकार ने सब्जी मंडी आढ़तियों पर भारी भरकम 40 प्रतिशत मार्केट टैक्स की वृद्वि कर जबरदस्ती थोपी जा रही है, जोकि बिल्कुल गलत है। टैक्स के विरोध में अंबाला छावनी, बराड़ा, नारायाणगढ़ सहित सभी छोटी-बड़ी मंडियां बंद रहेगीं। प्रधान अमरनाथ ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को हरियाणा के तकरीबन सभी जिला एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हरियाणा राज्य कृषि विपण बोर्ड के मुख्य प्रशासक से मिले थे, जहां पर बढ़ाएं गए मार्केट टैक्स को तुरंत प्रभाव से वापिस लेने के लिए कहा गया था। मगर वहां से उचित आश्वासन न मिलने से 20 दिसंबर को हरियाणा की सभी सब्जी मंडियों को बंद करने का निर्णय लिया गया था, इस दौरान सरकार को इस मामले में संज्ञान लेने का समय भी दिया गया था, मगर सरकार की ओर से इस मसले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके चलते सभी मंडिय़ा बंद की जाएगी, वहीं सब्जी मंडी आढ़तियों ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह हड़ताल एक आनंदोलन का रूप ले सकती है। इस मौके पर सुनील कुमार, मनजीत सिंह, सन्नी बिन्द्रा, शुभम अग्रवाल, श्याम लाल, कृष्ण लाल, सतीश जैन, हैप्पी बेदी सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट्स
बुधवार को सब्जी मंडियां बंद होने के कारण आमजन को भी काफी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। जहां लोग प्रतिदिन ताजी सब्जियों का इंतजार करते थे, वहीं लोगों को एक दिन पुरानी सब्जियों से की संतोष करना पड़ेगा, हालांकि सोचने वाली बात यह भी रहेगी कि यदि यह हड़ताल निरंतर जारी होती है तो सब्जी को लेकर आमजन की परेशानियां बढऩा भी लाजमी होगा, वहीं इस हड़ताल से किसानों को भी भारी नुकसान होने की संभावनाएं बन सकती हैं, यदि हड़ताल एक दिन में समाप्त होती है तो किसानों का नुकसान होने से बच सकता है, यदि हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो किसानों को भारी नुकसान की चपत लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed