फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaibhav selected in India Team A after IPL

Ambala News: आईपीएल के बाद इंडिया टीम ए में वैभव का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav selected in India Team A after IPL
क्रिकेटर वैभव अरोड़ा
अंबाला। रणजी 2020 से अपना क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले छावनी निवासी 26 वर्षीय वैभव अरोड़ा ने टीम इंडिया क्रिकेट की ए टीम के टॉप-15 में जगह बना ली है। अपनी स्विंग गेंदबाजी से रणजी और आईपीएल के चारों सीजन में बल्लेबाजों को घुमाकर वैभव ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इंडिया-ए की यह टीम ओमान देश में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2024 के दौरे पर है। पहला ही मुकाबला भारत व पाकिस्तान का हुआ है। जबकि अभी दो ओर मुकाबले होने हैं। हालांकि अब सभी की नजरें मैच पर है कि वैभव अरोड़ा कब मैदान में उतरेगा। पहले ही मैच को लेकर वैभव के घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

पिता गोपाल कृष्ण व मां ममता अरोड़ा, छोटा भाई नमन अरोड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी मनाई। हालांकि वैभव अरोड़ा हाल ही में इंडिया व बंगलादेश के बीच हुई टेस्ट सीरिज के पहले ही मुकाबले में बतौर नेट बॉलर की भूमिका निभाई थी। दरअसल, वैभव अरोड़ा का जन्म 1997 में अंबाला में हुआ था, लेकिन वह हिमाचल की तरफ से खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली रणजी 2020 में हिमाचल की तरफ से खेली थी। पहले वह स्केटिंग करता था। बाद में क्रिकेट खेलकर इस मुकाम तक पहुंचा।
ऐसा रहा वैभव का सफर

आईपीएल - 2021 - कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) - 20 लाख में खरीदा था
आईपीएल - 2022 - पंजाब किंग्स इलेवन - 2 करोड़ में खरीदा था
आईपीएल - 2023 - केकेआर - 60 लाख में खरीदा था
आईपीएल - 2024 - केकेआर - 60 लाख में रिटेन किया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed