फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vacuum cleaner was murdered by strangulation with wire

Ambala News: चौथी कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Vacuum cleaner was murdered by strangulation with wire
मुलाना। हमीदपुर गांव में चौथी कक्षा के छात्र को दोस्त के पिता ने थप्पड़ और डंडों से पीटा और इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया। मुलाना थाना पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ बाल अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुलाना थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घायल बच्चे के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे योगेश के दोस्त का पिता है। मारने का कसूर केवल इतना है कि बेटा दोस्त के घर खेलने चला गया था। पूरी वारदात आरोपी के पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन


हमीदपुर गांव निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा योगेश कुमार गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में छात्र है। बुधवार को वह अपने दोस्त राहुल के साथ उसके घर पर चला गया था। बताया कि राहुल घर पर शौचालय जाने के लिए दो तीन बच्चों को ले गया था। इतने में दोस्त राहुल का पिता नरेश आ गया और बेटे योगेश को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपी नरेश ने उसे बेरहमी से पीटते हुए पहले तो थप्पड़ जड़ दिए और लात व चप्पल से पिटाई करने के बाद भी रस्सी से बांधकर डंडों से मारा। शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि बेटे को जान से मारने की कोशिश की और बेटे की पीठ पर डंडों से चोट के निशान भी है। विटाई से बेटा करीब आधे घंटे तक बेहोश रहा।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed