फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   UP and Maharashtra capture gymnastics trophy

जिम्नास्टिक की ट्रॉफी पर यूपी और महाराष्ट्र का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
UP and Maharashtra capture gymnastics trophy
अंबाला। खेलो इंडिया की अंबाला में आयोजित तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का मंगलवार की देर रात समापन हुआ। लड़कों के वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी पर यूपी का कब्जा रहा। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र व तीसरे पर केरल रहा। वहीं, लड़कियों में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। दूसरे स्थान पर वेस्ट बंगाल दूसरा व त्रिपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल खेलों में दबदबा बनाने वाला हरियाणा जिम्नास्टिक में फिसड्डी रहा। केवल एक कांस्य पदक रिदमिक में हरियाणा की लाइफ ने जीता।
विज्ञापन

छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को विजेताओं को सम्मानित किया। वह जिमभनास्टिक हॉल में बैलेंसिग बीम के विजेता खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने खिलाड़ियों की पदक को लेकर हो रही कांटे की टक्कर भी देखी। इस मौके पर साईं के डायरेक्टर अश्वनी कुमार, वरिंद्र सिंह ढिल्लो, राजा ढिल्लो, कमलजीत जैन, जिम्रास्टिक एसोसिएशन अंबाला के प्रधान शैली खन्ना, डीएसओ राम निवास, लवली बत्रा, राजीव डिम्पल, सुरेंद्र तिवारी, दीपक भसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्लोर में प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की मुस्कान हुई चोटिल
आर्टिस्टिक की फ्लोर प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए हरियाणा की तरफ से खेलने वाली मुस्कान से उम्मीदें थी। सभी कि नजरें उसी पर टिकी हुई थी कि अचानक एरियल काटविल करते समय उसके घुटने में चोट लग गई। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसे में हरियाणा का एक मेडल हाथ से छूट गया। इस चोट से रोहतक निवासी मुस्कान खुद भी मायूस हो गई और आंसू तक छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

होरिजोंटल बार (पुरुष)
उत्तरप्रदेश - जतिन कुमार कनौजिया - गोल्ड
उत्तरप्रदेश - मंगेश कुमार - सिल्वर
महाराष्ट्र - मनीष - रजत
पैरलल बार (पुरुष)
उत्तरप्रदेश - प्रणव - गोल्ड
महाराष्ट्र - मंगेश - सिल्वर
मध्यप्रदेश - दीपेश - रजत
वालटिंग टेबल (पुरुष)
महाराष्ट्र - आर्यन - गोल्ड
उत्तरप्रदेश - प्रणव खुशवाहा - सिल्वर
उत्तरप्रदेश - प्रणव मिश्रा - रजत
फ्लोर एक्सरसाइज (महिला)
वेस्ट बंगाल - अनुष्का - गोल्ड
महाराष्ट्र - एशिता - सिल्वर
महाराष्ट्र - रिद्धी - रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed