फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown youth dies in car collision

कार की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies in car collision
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे युवक को कार ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोटें आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक भागने में सफल रहा। लाल कुर्ती पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रमित कुमार निवासी लालकुर्ती बाजार ने बताया कि चार जुलाई को एक युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक को कोई भी पहचान नहीं सका। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed