फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Undertrial absconded from Heart Centre, arrested after two hours

Ambala News: हार्ट सेंटर से हवालाती फरार, दो घंटे बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Undertrial absconded from Heart Centre, arrested after two hours
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल का हार्ट सेंटर: संवाद - फोटो : mathura
अंबाला। यमुनानगर की जगाधरी जेल से उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में लाया हवालाती 40 वर्षीय राजबीर सोमवार सुबह फरार हो गया। शातिर आरोपी ने लॉक लगी हथकड़ी में से भी हाथ निकाल लिया था।
विज्ञापन

इस बारे बाहर तैनात गारद को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही आरोपी बेड पर नहीं मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमों ने काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में वह भागता दिखाई दे रहा था। आखिर में यमुनानगर और अंबाला सीआईए की टीम ने आरोपी राजबीर को दो घंटे में लाडवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी भागने के बाद लिफ्ट मांगता लाडवा जा रहा था। अब स्थानीय पुलिस आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में बंद था राजबीर

यमुनानगर के थाना छप्पर स्थित फरीदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजबीर और उसके परिवार पर अपने साथियों संग मिलकर एक परिवार पर हमला करने और हत्या के आरोप लगे थे। इस मामले में आठ अक्तूबर 2024 को थाना छप्पर में राजबीर सहित 11 पर मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में राजबीर जेल में बंद है। रविवार देररात को अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत होने पर आरोपी को पहले जेल से यमुनानगर नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे अंबाला छावनी के हार्ट सेंटर में दाखिल कराया था। सुबह करीब नाै बजे आरोपी वार्ड में था और गारद में तैनात चार मुलाजिम बाहर थे। तीन हार्ट सेंटर के बाहर से पार्किंग में चले गए तो एक होमगार्ड शौचालय चला गया। इस बीच आरोपी हथकड़ी में से हाथ निकालने के बाद जैकेट और टोपी उतारकर लोई ओढ़ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोग विशेष नहीं होने के कारण अंबाला लाए

दरअसल, नागरिक अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। जबकि अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड पर हार्ट सेंटर चल रहा है। इसलिए अंबाला, यमुनानगर व आसपास से हवालाती व कैदी यहां पर आते हैं।

वर्जन
हवालाती राजबीर के भाग ने की सूचना मिलते ही वीटी करवा दी गई थी। अंबाला और यमुनानगर सीआईए की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लाडवा से आरोपी को महज दो घंटे में ही काबू कर लिया था।
इंस्पेक्टर अजायब सिंह, थाना प्रभारी अंबाला कैंट।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल का हार्ट सेंटर: संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल का हार्ट सेंटर: संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed