फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unannounced cut of one hour, only 20 minutes of electricity given, people upset

एक घंटे के अघोषित कट, सिर्फ 20 मिनट दी बिजली, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unannounced cut of one hour, only 20 minutes of electricity given, people upset
अंबाला सिटी। सिटी के मानव चौक क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में बिजली विभाग की ओर से अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मानव चौक क्षेत्र के शक्तिनगर, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, शारदा नगर, उत्तम नगर, परशुराम कॉलोनी, रतनगढ़ कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, न्यू रतनगढ़ कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में बीते 19 जुलाई की देर रात से अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इस कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली मात्र 20 से 30 मिनट के लिए दी गई और करीब एक से डेढ़ घंटे का कट लगाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली कट लगने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अघोषित कटों ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बिजली कट लगा था जोकि करीब साढ़े सात बजे तक जारी रहा। इसके बाद मात्र 20 मिनट बिजली दी गई। फिर एक से डेढ़ घंटे कट लगाया गया। यह सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। लोगों ने बिजली वितरण निगम प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि गर्मी के चलते बिजली के अघोषित कटों को न लगाया जाए, ताकि परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

कार्य प्रभावित हुए
सुबह उठते ही बिजली का कट लग चुका था। कट करीब दो घंटे तक लगा रहा। इस कारण रोजमर्रा के कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटों के कारण बहुत कार्य प्रभावित भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल खुराना, स्थानीय निवासी, रतनगढ़।
देर रात से लगे कट
19 जुलाई की देर रात से बिजली के अघोषित कटों का सिलसिला जारी हो चुका था जोकि बुधवार सुबह से लेकर दिन भर चलता रहा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा है।
-संजीव कुमार, मानव चौक स्थानीय दुकानदार।
बहुत परेशानी हुई
सुबह करीब दो घंटे तक कट लगा। इस दौरान पेयजल की सप्लाई कॉलोनी में दी जाती है, लेकिन बिजली कट होने के कारण गर्मी के सीजन में लोगों को पेयजल का संकट झेलना पड़ा है।
-हेनरी, गुरू अर्जुनपुरा कॉलोनी, अंबाला सिटी।
समय कार्य नहीं निपटे
सुबह के समय बच्चों को स्कूल व लोगों को जॉब पर जाना होता है। बुधवार सुबह लगे कटों की वजह से सही समय पर वे अपने कार्य नहीं निपटा सकें। इस चलते कहीं न कहीं देरी जरूर हुई है।

-ललित नारंग, स्थानीय निवासी, शांति नगर कॉलोनी, अंबाला सिटी।
सिटी क्षेत्र के पावर हाउस में तकनीकी खराबी होने की वजह से समस्या आई है। जिसको दुरुस्त करने के संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए विभागीय कार्रवाई चल रही है। जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-वैभव, एसडीओ, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed