फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths standing outside the house opened fire

रंजिशन घर के बाहर खड़े दो युवकों ने चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths standing outside the house opened fire
पुरानी रंजिश के चलते छावनी के न्यू टैगोर गार्डन स्थित मकान पर दो युवकों ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली दीवार में लगी। पुलिस ने कमला देवी की शिकायत पर ललित सहित एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कमला देवी ने बताया कि 16 नवंबर की देर रात लगभग 1.20 बजे वह अपने परिवार सहित घर में सोई हुई थी। इस दौरान गली में गाली-गलौच की आवाज सुनाई दी और इसके कुछ मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज आई। कमला देवी ने तुरंत अपने बेटे अमित कुमार को फोन किया और उसे हिदायत दी कि वह घर से बाहर न निकले। सीसीटीवी देखने के बाद घर पर गोली चलने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आया कि एक युवक घर की तरफ गोली चला रहा है और दूसरा नजदीक ही खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। कमला देवी ने बताया कि उसके बड़े बेटे सम्मी के लड़के गौतम का कुछ दिन पहले ललित निवासी किरायेदार न्यू प्रीत नगर के साथ झगड़ा हो गया था। उसे शक है कि रंजिश के चलते यह गोली ललित कुमार व उसके अज्ञात साथी ने चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed