{"_id":"67e6f7eea52c5dcc0106ddc8","slug":"two-wards-of-the-city-received-a-gift-of-rs-35-crore-ambala-news-c-36-1-amb1003-139879-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के दो वार्डों को मिली 3.5 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के दो वार्डों को मिली 3.5 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के वार्ड-8 और वार्ड-13 में 3.5 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए गए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अंबाला की नवनिर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा और डिप्टी मेयर राजेश मेहता के साथ दोनों वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
सबसे पहले पूर्व मंत्री असीम गोयल ने शहर के हर्बल पार्क पहुंच कर पार्क के सौंदर्यीकरण और मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया। इसके पश्चात विवेक विहार, कुष्ठ आश्रम, वार्ड-8, अंबा मार्केट और सेक्टर-7 में पहुंच कर विकास कार्यों की सौगात दी।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि करीब 3.5 करोड़ रुपये की परियोजना की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न पैसे की कमी है और न ही नीयत की कमी। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने हर्बल पार्क में स्प्रिंकलर लगवाने की मांग भी पूर्व मंत्री असीम गोयल के समक्ष रखी। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए असीम गोयल ने निगम अधिकारियों को योजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, इस बार बारिश के सीजन में शहर बरसाती पानी की भेंट न चढ़े, इसके लिए निगम ने बीते वर्ष से सबक लेते हुए नालों की सफाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। गोयल ने बताया कि इस बार निगम ने सजगता दिखाई और नालों की सफाई का टेंडर दे दिया है।
इस दौरान रितेश गोयल, संजीव गोयल, सुंदर ढींगरा, मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह मानकपुर, मनीष आंनद, अमन सूद, राजबीर सिंह, पार्षद यतिन बंसल, पार्षद विक्रम फकीर चंद, गुरप्रीत सिंह आदि माैजूद रहे।