फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two trains will stop at Kesari station of Ambala-Saharanpur rail section, halt will be for one minute

Ambala News: अंबाला-सहारनपुर रेल खंड के केसरी स्टेशन पर रुकेंगी दो ट्रेनें, एक मिनट का होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two trains will stop at Kesari station of Ambala-Saharanpur rail section, halt will be for one minute
अंबाला। ग्रामीण क्षेत्रों से सफर करने वाले यात्रियों को अब राहत मिलेगी। रेलवे ने सहारनपुर-अंबाला खंड पर चलने वाली दो ट्रेनों का ठहराव ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े केसरी रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है। अंबाला रेल मंडल प्रबंधक विनोद भाटिया द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेश के तहत हरिद्वार से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 64511 और सहारनपुर से नंगलडैम के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 64513 का ठहराव केसरी स्टेशन पर तुरंत प्रभाव से कर दिया है, यह दोनों ट्रेनें केसरी रेलवे स्टेशन पर एक मिनट की अवधि के लिए रोकी जाएंगी।
विज्ञापन


लगातार मिल रहीं शिकायतें
मंंडल रेल मंडल प्रबंधक सहित अन्य रेलवे अधिकारियों के पास ग्रामीण क्षेत्र के यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में कई ज्ञापन भी दिए गए और मांग की गई कि कोरोना काल से बंद ट्रेनों का संचालन पुन: किया जाए, हालांकि अभी रेलवे ने अधिकांश ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह कर दिया है। बावजूद इसके यात्री अन्य ट्रेनों के संचालन की भी लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेट-लतीफी
अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर बसे गांवों के हजारों यात्री रोजाना चंडीगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों की तरफ नौकरी करते हैं, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है और कार्यस्थल पर पहुंचने में लेट हो जाते हैं। इस कारण पूर्व में रेल यात्री कई बार प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों का संचालन भी बाधित कर चुके हैं, ऐसे में उनकी इस परेशानी के समाधान के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गठित कमेटी लगातार ट्रेनों का आकलन कर रही है ताकि अन्य लंबित समस्याओं का भी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर से अंबाला की तरफ आने वाली दो ट्रेनों का ठहराव केसरी स्टेशन पर किया गया है, इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों ने आग्रह किया था।
- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed