फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two school students riding a bike died in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार दो स्कूली छात्रों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two school students riding a bike died in a road accident
(अंबाला)नारायणगढ़। रामपुर मोड़ पर 12वीं कक्षा के दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होने से दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, इनमें यमुनानगर के एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक अशोक धीमान का इकलौता पुत्र भी शामिल है। परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दोनों परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं। स्कूल प्रिंसिपल राजीव मेहता ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है। जानकारी के अनुसार रामपुर-जंगूमाजरा मार्ग पर रामपुर मोड़ के निकट सोमवार को बाद दोपहर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्थानीय ब्ल्यू बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र राहत मेहता पुत्र राजेश मेहता निवासी पंजलासा तथा राधा स्वामी सत्संग घर के निकट रहने वाले अर्णव धीमान पुत्र अशोक धीमान सोमवार को स्कूल में पेपर देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर रामपुर जंगूमाजरा रोड पर निकल पड़े थे। इस दौरान अचानक रामपुर मोड़ के निकट इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में दोनों छात्र भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन्हें तत्काल स्थानीय सामान्य अस्पताल में ले जाया गया था। इधर इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने राहत को तो मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्णव धीमान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां जाकर उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले साल ही लिया था अर्णव ने दाखिला
स्कूल प्रिंसिपल राजीव मेहता ने बताया कि दोनों छात्र पढ़ाई में ठीकठाक थे। कोविड के बाद कुछ समय पहले ही स्कूल खुले हैं और आज इनकी प्री बोर्ड मैथ की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद यह दोनों छात्र अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही इनके सड़क हादसे की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह काफी आहत हैं। राहत मेहता आरंभ से ही उनके स्कूल का विद्यार्थी था, जबकि अर्णव ने पिछले वर्ष ही उनके स्कूल में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed