फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two people including a woman found corona infected in Ambala

Ambala News: अंबाला में एक महिला सहित दो कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman found corona infected in Ambala
अंबाला। अंबाला में सोमवार को अंबाला में दो मरीजों की जांच के बाद उनमें कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें एक 74 वर्षीय वृद्धा तो दूसरा 43 वर्षीय व्यक्ति है। दोनों अंबाला शहर के रहने वाले हैं। संक्रमित व्यक्ति नोएडा में कार्य करते हैं और परिजनों से मिलने अंबाला आए थे। हालांकि दोनों मरीज स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद दोनों मरीजों को उनके घरों में ही सात दिनों के लिए होम आईसोलेट कर दिया है। साथ ही उन्हें इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली दवाइयां व आइसोलेशन किट भी दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के परिजनों व संपर्क में आने वाले सदस्यों की भी सैंपलिंग शुरू कर दी है ताकि पता चल सके कि कोई ओर तो संक्रमित नहीं है। जिला महामारी नियंत्रक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि एक महिला व पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है। दोनों होम आईसोलेट है। इस बार का संक्रमण जानलेवा नहीं है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

----------
छुट्टी वाले दिन भी सुचारू रहेगी फ्लू ओपीडी
आरएमओ डॉ अदिति ने बताया कि कोरोना के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब फ्लू ओपीडी छुट्टी के दिन भी जारी रहेगी। इसके लिए नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी और अंबाला सिटी में भी सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक फ्लू ओपीडी जारी रहेगी। अब एक ही जगह पर खांसी, जुकाम और बुखार वाले मरीजों की जांच होगी। सिटी नागरिक अस्पताल में यह फ्लू ओपीडी आयुष विभाग में इसके लिए बिल्डिंग में बनाई गई है। वहीं छावनी नागरिक अस्पताल में आईपीडी ब्लॉक के भूतल पर फ्लू ओपीडी बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फिलहाल रैपिड से ही होंगी जांचें
फ्लू ओपीडी में फिलहाल रैपिड किटों से ही जांच करवाई जा रही है। जिसकी रिपोर्ट 95 प्रतिशत सही होती है। हालांकि विभाग की ओर से आरटीपीसीआर किटें भी मंगवाई गई हैं। मगर अभी तक किटें अस्पतालों में नहीं पहुंची हैं। किसी भी चिकित्सक के पास अगर खांसी, जुकाम और बुखार का मरीज आता है तो उसकी रैपिड कोरोना जांच करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

------------
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है दोनों ही मरीज ठीक हालात में हैं। वहीं उनके परिजनों की भी जांच करवाई जा रही है। किटों के लिए भी लगातार निदेशालय से संपर्क किया जा रहा है।
-- डॉ राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed