फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two more patients admitted of dengue found in ambala

दो और लोगों को डेंगू, चार संदिग्ध भी भर्ती

Mon, 21 Sep 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 21 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

जिले भर में डेंगू के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। रविवार को भी सिटी के सिविल अस्पताल में संदिग्ध डेंगू बुखार के कई मरीज पहुंचे। जिनमें से दो मरीजों को तो डेंगू बुखार की पुष्टि हो गई है, जबकि चार संदिग्ध डेंगू से ग्रस्त हैं। उनकी जांच अभी की जाएगी। अब तक जिले में डेंगू के 11 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 18 और संदिग्ध डेंगू से ग्रस्त मरीजों का टेस्ट किया गया है। अभी इन मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, अस्पताल में बनाए गए स्पेशल डेंगू वार्ड के बेड भी मरीजों से भर चुके हैं। फिलहाल डेंगू को लेकर जहां स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है।

विज्ञापन

इन मरीजों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के टेस्ट करने के बाद स्पेशल संदिग्ध मरीजों को डेंगू वार्ड में रखा गया है। जिसमें महिलाओं से बच्चों और बुजुर्ग से लेकर जवान सभी डेंगू की चपेट में है। इन मरीजों में गांव करधान की नीलम, दुर्गानगर के गौरव, हिमांशु, सुदेश निवासी गांव नसीरपुर, साहिल निवासी शाहबाद, नितिन मॉडल टाउन, विशाल गांव पतरहेड़ी, पराग इंद्रपुरी कालोनी सिटी शामिल है। इनमें से गांव नसीरपुर की महिला सुदेश और गांव पतरहेड़ी के विशाल को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 18 मरीजों का डेंगू टेस्ट किया है। जिसमें एक महिला और एक बच्चे की रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अभी बाकी मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है।

-डॉक्टर विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed