फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two members of interstate thief gang arrested

Ambala News: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Two members of interstate thief gang arrested
अंबाला। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से काबू किए हैं। जीआरपी की प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी राहुल सोनी और गाजियाबाद निवासी सचिन के तौर पर हुई है। आरोपियों पर गाजियाबाद और चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी 10 मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी आरोपियों ने चोरी को अंजाम दिया था, उसका कबूलनामा भी आरोपियों ने किया है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार रात को आरपीएफ की टीम ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया था, जब दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल व नकली जेवरात बेचने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 86 हजार रुपये के 12 मोबाइल, पांच हजार रुपये के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लुधियाना निवासी प्रियंका वर्मा का आधार व पैन कार्ड, कार्ड, दो डेबिट कार्ड और एक पर्स जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करता है नौकरी, दूसरा बेचता है कपड़ा
अंतर्राज्यीय गिरोह के दोनों सदस्यों से पूछताछ की जिम्मेदारी उस टीम को सौंपी गई है जो पहले भी कई मामले सुलझा चुकी है। इसमें एएसआई प्रदीप कुमार, एचसी ओमबीर व संजीव शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि वो हरिद्वार स्थित एक मेडिकल कंपनी में बतौर सहायक काम करता है और पांच दिन काम करने के बाद शनिवार और रविवार को वो चोरी करते हैं। वहीं दूसरे आरोपी सचिन ने बताया कि वो मोदी नगर गाजियाबाद में कपड़े की रेहड़ी लगाता है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और माता-पिता के साथ रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि कुछ मोबाइल फोन सोमवार को ही उन्होंने मुख्य गेट के पास सोए हुए व्यक्तियों से चोरी किए थे और लेडीज पर्स वेटिंग हाल में सो रही एक महिला का चोरी किया था। जबकि अन्य फोन उन्होंने अलग-अलग ट्रेनों से चोरी किए थे।

वर्जन
पकड़े गए दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। उन पर गाजियाबाद और चारबाग रेलवे स्टेशन पर 10 के करीब मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश करके 17 मई तक रिमांड पर लिया गया है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed