फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two malaria patients found in ambala

महिला और बच्चे को मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 28 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 28 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

जिले के दो इलाकों में मलेरिया के पॉजीटिव केस आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। पीड़ितों की पहचान बराड़ा निवासी एक महिला रेखा व अंबाला कैंट के गोशाला निवासी तीन साल के सार्थक के रूप में हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया के दो पॉजीटिव केस आने के बाद बराड़ा में महिला और अंबाला कैंट के गोशाला निवासी तीन वर्षीय छात्र के परिजनों के ब्लड सैंपल भी ले लिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें रवाना

मलेरिया के केस की पुष्टि होने के बाद जहां डाक्टरों की टीम ने तीन वर्षीय बच्चे का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं सबंधित इलाके में डाक्टरों की टीम भी रवाना कर आसपास के लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि मलेरिया के पूरे तरह से फैले न होने की पुष्टि हो सके।

विज्ञापन

ये सावधानियां बरतें

डॉ. सतनाम का कहना है कि अकसर बारिश के दिनों में आसपास के इलाकों में पानी जमा हो जाता है। जिससे मलेरिया का मच्छर पैदा हो जाता है। इसलिए लोगों को अपने घरों के आसपास व घर में रखे कूलरों व खाली बर्तनों में पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को बार बार बुखार की शिकायत होती है तो तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाए और टेस्ट कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और सबंधित इलाकों में डॉक्टरों की टीम भेजकर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्स्ट्रा फोगिंग व एंटी लारवा का स्प्रे भी किया जाएगा।

-विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed