फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two friend's mobile stolen from AC coach

दो दोस्तों के एसी कोच से मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two friend's mobile stolen from AC coach
मां वैष्णो देवी दरबार से माथा टेककर वापस घर जा रहे दो दोस्तों के ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल चोरी हो गए। ट्रेन के बरेली पहुंचने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय जीआरपी को दी गई। बरेली से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अब छावनी जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज कुमार निवासी रामपुर बिहार ने बताया कि वह अपने साथी के साथ माता वैष्णो देवी में मां के दर्शन करके 30 अगस्त को ट्रेन नंबर 03152 सियालदह-जम्मूतवी से बिहार जा रहा था। वह एसी कोच नंबर ए 1 की सीट नंबर 7 व 43 पर यात्रा कर रहे थे। अगली सुबह लगभग 4 बजे देखा तो उसका मोबाइल गायब था, यही जानकारी उसके साथी ने भी दी। ट्रेन में मोबाइल ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिले। मनोज ने बताया कि जिस समय उनके मोबाइल चोरी हुए, उस समय ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed