फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two deepu holder suply suspand in ambala

3 साल तक डकारता रहा गरीबों का राशन, दो की सप्लाई सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two deepu holder suply suspand in ambala
आपात काल में राशन डिपो धारक और जिले के दुकानदार जनता को लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही दुकानदारों और डिपो होल्डरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई। इस दौरान अंबाला छावनी में तय रेट से ज्यादा रेट पर सामान बेचने के कारण दो दुकानदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अंबाला छावनी में दो डिपो धारकों की धांधली को रोकते हुए उनकी सप्लाई सस्पेंड कर दी गई। इतना ही नहीं इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर लाइसेंस तो रद्द किया ही जाएगी साथ ही साथ इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

छावनी के गांव टूंडला में डिपो धारक ईश्वर पिछले करीब 3 साल से गरीब लोगों को का निवाला खुद हड़प रहा था। वह पीओएस मशीनों से उनकी पर्ची तो निकाल लेता था लेकिन उन्हें राशन नहीं दे रहा था। इतना ही नहीं लाक डाउन में भी उसने ऐसा ही किया। जब इस डिपो होल्डर की शिकायत विभाग के पास पहुंची तो टीम ने मौके पर जाकर जांच की। 58.2 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। 15 किलो चीनी ज्यादा, 8 किलो आटा कम इसी तरह 11.79 क्विंटल बाजार, 36.6 लीटर सरसों का तेल भी कम पाया गया। इसीलिए उसकी सप्लाई सस्पेंड कर दी है। लोगों को राशन मिल सके। इसके लिए इनकी सप्लाई अब तोपखाना से अटैच कर दी गई है।
विज्ञापन

सपेड़ा में डिपो धारक लाडी रानी भी फंसी
वहीं दूसरी और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव सपेड़ा में डिपो धारक लाडी की सप्लाई भी सस्पेंड कर दी है। यहां भी गरीब लोगों के राशन को डकारने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। जांच में टीम ने पाया कि फरवरी से लेकर अप्रैल तक कार्ड धारकों को सरसों का तेल नहीं दिया जबकि इन सभी को धोखे में रखते हुए उनके अंगूठे लगवाकर पर्ची निकाल ली। टीम ने इसके लिए 22 लोगों के मौके पर ही बयान भी दर्ज किए। जांच में डेढ क्विंटल गेहूं अधिक, साढ़े सात किलो चीनी, दो किलो नमक, 1 किलो दाल, 25.88 क्विंटल बाजरा व 60 लीटर सरसों का तेल भी कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी में दो दुकानदार ग्राहकों से लूट का खेल खेलते पाए गए। यह लोग जिला प्रशासन द्वार तय रेट से ज्यादा रेट पर सामान बेच रहे थे। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने इसके लिए औचक कार्रवाई की। जांच में पता चला कि तय रेट से बहुत ज्यादा रेट पर सारा सामान बेचा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दाल बाजार में आत्मा राम सुभाष चंद पर 50 हजार तो आरके बदर्स अंबाला कैंट दाल बाजार पर 20 हजार जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed