फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two bags stolen by breaking the glass of a car on GT Road

Ambala News: जीटी रोड पर कार का शीशा तोड़ दो बैग चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two bags stolen by breaking the glass of a car on GT Road
अंबाला। जींद से बहन को पेपर दिलवाने के लिए अंबाला छावनी पहुंचे हितेश शर्मा की गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात ने दो बैग चोरी कर लिए। हितेश की शिकायत पर पड़ाव थाने में मामला दर्ज कर लिया है। हितेश ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ बीएससी नर्सिंग का पेपर दिलवाने के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शाहपुर के नजदीक इयोन डिजिटल जोन में आया था। उनकी परीक्षा सुबह 9 से 10:30 तक थी। इस दौरान उसने अपनी गाड़ी को सेंटर के बिल्कुल सामने दर्शना अकादमी के पास खड़ा किया था, जब वह अपनी बहनों को लेने गया तो किसी अज्ञात ने गाड़ी का शीशा तोड़कर दो बैग चोरी कर लिए। बैग में 12 हजार रुपये की नकदी व बहन की पढ़ाई से जुड़े सभी दस्तावेज थे जोकि चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed