{"_id":"623cc070c670f932895c548f","slug":"two-arrested-in-jewelery-fraud-case-ambala-news-knl1027904131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बनकर छह ज्यूलर्स से सोने की चेन व अंगूठियां ठगने के मामले में दो आरोपी काबू तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर बनकर छह ज्यूलर्स से सोने की चेन व अंगूठियां ठगने के मामले में दो आरोपी काबू तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बन कर अंबाला के छह सर्राफा कारोबारियों से लाखों के आभूषणों की ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अंबाला के सर्राफा कारोबारियों के साथ 17 से 22 मार्च 2022 के बीच छह मामलों में धोखाधड़ी करने के मामलों में आरोपी लुधियाना वासी लितेश जैन उर्फ मोंटी और सुरजीत सिंह उर्फ सन्नी से पूछताछ जारी है।
इन्होंने अपने आपको एसबीआई बैंक का मैनेजर बता कर सर्राफा कारोबारियों के साथ ठगी की थी। इस संदर्भ में एक के बाद एक छह मामले दर्ज होने के उपरांत अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी लितेश जैन उर्फ मोंटी निवासी लुधियाना व सुरजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी प्रीतनगर शिमलापुरी लुधियाना को काबू किया।
पहला मामला तब सामने आया था जब शिकायतकर्ता राहुल अग्रवाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अंबाला छावनी ने 21 मार्च 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक 19 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर फोन करके खुद को एसबीआई बैंक माल रोड अंबाला छावनी का बैंक प्रबंधक बता कर दो सोने की अंगूठी बनवाने व धोखे से ले जाने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता अंकुल गोयल निवासी गोयल ज्वैलर्स मानव चौक अंबाला छावनी ने 17 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर फोन करके खुद को एसबीआई बैंक माल रोड अंबाला छावनी का बैंक प्रबंधक बताते हुए दो चेन सोने की बनवाने व धोखे से ले जाने का कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी
तीसरे मामले में शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी विजय ज्वैलर्स कसेरा बाजार अंबाला छावनी ने 17 मार्च 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके खुद को एसबीआई बैंक माल रोड अंबाला छावनी का बैंक प्रबंधक बताकर दो सोने की अंगूठी बनवाने व धोखे से ले जाने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था
चौथे मामले में शिकायतकर्ता विशाल वर्मा निवासी विशाल वर्मा ज्वैलर्स सराफा बाजार अंबाला छावनी ने 22 मार्च 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 22 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके खुद को एसबीआई बैंक माल रोड अंबाला छावनी का बैंक प्रबंधक बताकर सोने की अंगूठी व सोने की चेन बनवाने व धोखे से ले जाने का आपराधिक कार्य किया है।
पांचवें मामले में शिकायतकर्ता मनीत गुप्ता निवासी सेक्टर-1 जेल लेंड अंबाला शहर ने 22 मार्च 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 21 मार्च 2022 को आरोपी विजय कुमार ने मोबाइल पर फोन करके एसबीआई बैंक रेलवे रोड अंबाला शहर के पास उससे धोखाधड़ी से सोने की दो चेन लेने का आपराधिक कार्य किया है।
छठे मामले में शिकायतकर्ता धीरज शर्मा निवासी फतेह चंद ज्वैलर्स निकलसन रोड अंबाला छावनी ने 20 मार्च 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 मार्च 2022 को आरोपी एसपी सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन करके एसबीआई बैंक मंजी साहिब गुरुद्वारा अंबाला शहर के पास उससे धोखाधड़ी से सोने की दो अंगूठियां ली थीं। इन छह मामलों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए एसपी अंबाला जशनदीप सिंह ने चार टीमों को गठन कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।
इसके बाद सीआईए टू ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों लितेश जैन उर्फ मोंटी निवासी काकोवाल रोड शिमला कालोनी लुधियाना पंजाब वर्तमान पता सुरजीत एंक्लेव गली नंबर 3 हबोवाल लुधियाना पंजाब व सुरजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी प्रीतनगर शिमलापुरी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया।