फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two arrested for theft of goods from transformer, 25 incidents solved

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी के मामले में दो काबू, 25 वारदातें सुलझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for theft of goods from transformer, 25 incidents solved
अंबाला। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के मामले में सीआईए नारायणगढ़ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनकी पहचान अमित कुमार निवासी गांव राजपुरा जिला यमुनानगर व जसवंत निवासी गांव सादिकपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने थाना मुलाना क्षेत्र में 12, थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में 6, थाना सदर अंबाला क्षेत्र में 3, थाना पंजोखरा क्षेत्र में 2, थाना बराड़ा ओर साहा क्षेत्र में एक-एक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उपमंडल अधिकारी विद्युत विभाग केसरी अंबाला ने 21 अप्रैल को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके अनुसार 17, 18 अप्रैल की रात किसी अज्ञात ने माया राम निवासी गांव तलहेड़ी गुजरान के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed