फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused of stealing grains were arrested on information

Ambala News: सूचना पर अनाज चुराने वाले दो आरोपी धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing grains were arrested on information
अंबाला। धूरी रेल सेक्शन के निरीक्षण पर निकले अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक ने मालगाड़ी से अनाज चोरी होता देख तुरंत आरपीएफ को सतर्क कर दिया।आरपीएफ ने भी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को रंगे हाथों मौके से काबू कर लिया जोकि जंडली के ही रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह लगभग 10 बजे उस समय हुई, जब डीआरएम सरकारी दौरे पर अपनी विशेष ट्रेन से निरीक्षण पर निकले थे। यह घटना जंडली के पास हुई। डीआरएम ने देखा कि यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी से कुछ लोग अनाज चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि मालगाड़ी में लोड किए अनाज के कट्टों को चोरी करने की बजाए चोरों ने इसे चाकू से काट दिया था और जब अनाज रेल पटरियों के नजदीक गिरा तो उन्होंने इसे प्लास्टिक के कट्टों में भर लिया। मौके से तीन अनाज के भरे हुए कट्टे भी जब्त किए गए हैं। वहीं, आरोपियों के ठिकाने पर जब दबिश दी गई तो उनके परिजन फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले भी अनाज चोरी के दो मामले दर्ज हैं। हालांकि कुछ समय तक उन्होंने अपना काम बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से वो अनाज चोरी के मामलों में सक्रिय हो गए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed