फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested on production warrant in attempted murder case

Ambala News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested on production warrant in attempted murder case
अंबाला। छावनी की तेली मंडी स्थित बीरू के परिवार के सदस्यों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हवाई फायर करने व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए छावनी की दीना की मंडी निवासी आरोपी अमन सोनकर व आरोपी अकाशदीप उर्फ आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता छावनी की तेली मंडी निवासी सुनील कुमार उर्फ बीरू ने 28 अगस्त 2022 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 27 अगस्त 2022 को आरोपी गुलशन उर्फ आदमी उर्फ शुभम, खटीक मंडी निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पदू, व छावनी के कुम्हार मोहल्ला निवासी सुमित , विशाल, अमन, रमन, डैनी, विक्की व राजा ने तेली मंडी अंबाला छावनी ने उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed