{"_id":"62743c3df78ba23ad91495a8","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-goods-from-transformer-ambala-news-knl107211978","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के दो सरगना गिरफ्तार, 26 वारदात सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के दो सरगना गिरफ्तार, 26 वारदात सुलझी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सीआईए नारायणगढ़ ने ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अमित कुमार निवासी गांव राजपुरा और जसवंत निवासी गांव सादिकपुर थाना साढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायालय के आदेश पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने 26 मामलों में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी की वारदात को कबूल किया है।
शिकायतकर्ता उप-मंडल अधिकारी विद्युत विभाग केसरी अंबाला ने 21 अप्रैल 2022 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 17,18 अप्रैल 2022 की रात किसी अज्ञात ने माया राम निवासी गांव तलहेड़ी गुजरान के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी जांच सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सौंप दी। टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 मई 2022 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी जसपाल के खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना मुलाना में दर्ज 11 मामलों में मुकदमा नंबर 41 दिनांक 28 जनवरी 2022 धारा 136 विद्युत एक्ट और मुकदमा नंबर 46 दिनांक 30 जनवरी और मुकदमा नंबर 51 दिनांक 2 फरवरी और मुकदमा नंबर 52 दिनांक 2 फरवरी धारा 136 व मुकदमा नंबर 85 दिनांक 3 मार्च व मुकदमा नंबर 124 दिनांक 11 अप्रैल और मुकदमा नंबर 125 दिनांक 11 अप्रैल और मुकदमा नंबर 136 दिनांक 18 अप्रैल और मुकदमा नंबर 137 दिनांक 18 अप्रैल और मुकदमा नंबर 139 दिनांक 21 अप्रैल और मुकदमा नंबर 147 दिनांक 25 अप्रैल और थाना नारायणगढ में दर्ज मुकदमा नंबर 197 दिनांक 30 अप्रैल 2022 धारा 136 विद्युत एक्ट आदि को कबूला। 5 दिन के रिमांड में वारदात में प्रयोग की गई कार, औजार व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।