{"_id":"60ccfe3d8ebc3e2a03487e4e","slug":"two-accused-arrested-allegation-of-raike-ambala-news-knl73638340","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतू हत्याकांड : रैकी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतू हत्याकांड : रैकी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के हाथीखाना मंदिर के प्रवेश द्वार पर आठ गोलियां मारकर की गई जीतू की हत्या के मामले में तीसरे दिन पुलिस की सीआईए-टू ने इस घटना से पहले रैकी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक चंडीगढ़ का रहने वाला कुनाल और दूसरा अंबाला छावनी कच्चा बाजार का मयंक शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने जिन 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, उनमें से अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जीतू की रैकी करते थे। इनकी रैकी के बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम तक पहुंचाया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी ताकि मुख्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।
चंडीगढ़ निवासी कुनाल पिछले कुछ दिनों से अंबाला छावनी के सिकलीगर मोहल्ले में अपने मामा के घर आया हुआ था। मयंक भी छावनी के कच्चा बाजार का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सौरभ उर्फ माऊ के कहने पर ही जीतू की रैकी करते हुए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। इस केस की जांच में जुटी सीआईए-टू ने इन दोनों आरोपियों को काबू किया है। वहीं दूसरी ओर छावनी कैंट थाना पुलिस ने इस मामले कच्चा बाजार और मोची मंडी में भी आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
---
दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कुनाल और मयंक ने माना है कि उन्होंनेे माऊ के कहने पर रैकी की थी। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मुख्य आरोपियों को काबू किया जा सके।
- सुभाष सिंह, इंचार्ज सीआईए-2