फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   truck overturns on gt road, trafficc disrupt

देर रात हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम

Sat, 30 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 30 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
truck overturns on gt road, trafficc disrupt

शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे नंबर एक पर पड़ाव थाने के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर ही पलट गया। इस दौरान हाइवे पर करीबन एक  घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, पड़ाव पुलिस देररात तक हाइवे पर लगे जाम को सुचारू करवाने में जुटी रही। एक रेत से भरा ट्रक आनंदपुर साहिब से दिल्ली  की ओर जा रहा था, तभी  ये ट्रक नेशनल हाइवे पर पड़ाव पुलिस थाने के पास डिवाइडर से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रक पूरी तरह से बेकाबू हो गया और सीधे सड़क पर ही जा गिरा।

विज्ञापन

गनीमत यह रही कि ट्रक के ठीक सामांतर कोई वाहन नहीं चल रहा था, वरना ये ट्रक उसी पर जा गिरता। उधर, ट्रक के नीचे गिरते ही, रेत सड़क पर फैल गई, जिस दौरान वहां अच्छा खासा जाम लग गया। करीबन पौना घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। उधर, देररात तक पुलिस क्रेन के जरिए ट्रक को साइड में करवाकर यातायात को सुचारू करवाने में जुटी रही।

विज्ञापन


सड़क पर गिरी ड्यूल स्ट्रीट लाइट, बड़ा हादसा टला

अंबाला कैंट। रामबाग रोड पर सामुदायिक भवन के सामने दो माह पूर्व ही लगाई गई ड्यूल स्ट्रीट लाइट अचानक ही सड़क पर गिर गई। इस दौरान यहां बड़ा हादसा होने से बचा गया। क्योंकि जिस वक्त यह स्ट्रीट लाइट गिरी, उस वक्त वहां काफी आवाजाही थी। सड़क पर गिरते ही लोहे के विशाल खंभे पर लगी दोनों स्ट्रीट लाइटें टूट गई। उनका कांच सड़कों पर बिखर गया, जबकि खंभे के गिरने से भी काफी तेज आवाज से लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र कनौजिया व अनीता रानी ने बताया कि खंभा अचानक ही सड़क पर आ गिरा और इसके नीचे से गिर रहे कई लोग इस हादसे का शिकार होने से बच गए। उधर, स्थानीय लोगों की माने तो ये खंभा इसी इलाके के कुछ नशेडिय़ों और सटोरियों की शरारत से गिरा है। क्योंकि जहां ये स्ट्रीट लाइट लगी थी, उसके ठीक सामने स्थित खंडहर बन चुके कम्युनिटी सेंटर में नशेड़ी व सटोरियों का देर रात तक जमावड़ा लगा रहता है, अब दो-दो ऊंचे खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइटों से खंडहर में छिपकर अवैध धंधा करने वाले ये असामाजिक तत्व सभी को दिखाई देते थे, इसलिए उन्ही लोगों ने इस स्ट्रीट लाइट की नींव में लगे बड़े-बड़े  बोल्ट चोरी कर लिए, जिस वजह से सुबह अचानक झुकते-झुकते ये खंभा सड़क पर जा गिरा। बिजली कर्मियों ने जब मौके का मुआयना किया और जांच तो उसमें भी खंभे की नींव पर लगे बड़े-बड़े बोल्ट गायब पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed