फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   truck hits Scooter in Ambala, 3 people dead, one injured

जागरण से लौट रहे स्कूटर सवार चार कलाकारों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, चौथा रेफर

Sat, 01 Dec 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 01 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
truck hits Scooter in Ambala, 3 people dead, one injured
प्रतीकात्मक तस्वीर
शुक्रवार रात को जागरण में भगवान शिव की झांकियों की प्रस्तुति देकर एक ही स्कूटर पर सवार होकर लौट रहे चार लड़कों को सिटी के पॉलिटेक्निक चौक पर टिप्पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय धीरज, 16 वर्षीय विशाल, 15 वर्षीय विकास की मौत हो गई और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिटी के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों अंबाला कैंट के निवासी हैं। 
विज्ञापन


सिटी के मानव चौक के पास आयोजित भगवान शिव के जागरण में कैंट निवासी धीरज, विशाल, विकास और शिवम शिव तांडव की प्रस्तुति देने गए थे। शनिवार सुबह चार बजे चारों कलाकार एक ही स्कूटर से लौट रहे थे। जैसे ही सिटी के पॉलिटेक्निक चौक से जंडली रोड की ओर मुड़े तो कालका चौक की तरफ से आ रहे टिप्पर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक और दो नाबालिगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे को पीजीआई रेफर किया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बलदेव नगर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवार के सदस्यों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग परिवार सदस्यों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed