फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck hit bike, one died and one injured

ट्रक ने दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Truck hit bike, one died and one injured
तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार को बाइक पर सीमेंट के गोदाम पर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा उपचाराधीन है। पड़ाव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहड़ा गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि वह और उसके गांव का मनजीत सिंह अंबूजा सीमेंट के गोदाम गरनाला में चालक के पद पर काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वे दोनों गांव मोहड़ा से मनजीत सिंह की मोटरसाइकिल पर गोदाम के लिए रवाना हुए थे। मोटरसाइकिल धर्मसिंह चला रहा था। शाहपुर गांव के सामने फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनको सड़क पर लगी रेलिंग के पास से घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया । इलाज के दौरान मंजीत सिंह की मौत हो गई जबकि उसका छावनी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed