फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck caught fire due to high tension wires, driver died due to scorching

Ambala: हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, झुलसने से चालक की मौत

Sat, 29 Apr 2023 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 06:38 PM IST
सार

चालक गोदाम में माल उतारने के बाद बाहर निकल रहा था, खाली ट्रक में आग लगी थी केबिन में झुलसने के बाद बाहर नहीं निकल पाया था, देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ती गई।

विज्ञापन
Truck caught fire due to high tension wires, driver died due to scorching
झुलसने से चालक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित दुखेड़ी के निकट एफसीआई गोदाम के पास एक ट्रक हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि करंट लगने पर चालक ट्रक के केबिन में ही झुलस गया। इतने में लोगों ने उसे बाहर निकाला तो देखते ही देखते ट्रक में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रक एफसीआई गोदाम में माल उतारने के बाद बाहर निकल रहा था कि अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। सूचना एफसीआई गोदाम के भीतर आग लगने की पहुंचने पर दो कैंट व एक अंबाला सिटी की गाड़ी भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रक में आग लगी देखी तो एक ही फायरब्रिगेड़ की गाड़ी ने उस पर काबू पा लिया। ट्रक चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है। अभी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस की कागजी कार्रवाई के बाद रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि चालक के करंट लगने पर हाथ, टांग व पैर झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed