फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tribute paid to the martyrdom of Mata Gujri Ji

Ambala News: माता गुजरी जी की शहादत को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrdom of Mata Gujri Ji
नारायणगढ़। गुरु लाधो रे भवन में चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। इसमें जोगिंदर सिंह कथा वाचक गुरुद्वारा मोतीबाग दिल्ली व भाई मलकीत सिंह और ढाडी रघुबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह आदि ने कथा, कीर्तन और गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। कथा वाचक जोगिंदर सिंह ने आनंदपुर साहिब से लेकर चमकौर की गढ़ी तक के इतिहास के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने चमकौर की गढ़ी में शहीद हुए शहीद सिंघो, दो साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया। संगत को अमृत की दात प्राप्त करके गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से पहाड़ी राजाओं ने मुगलों के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर झूठी कसमें खाई और फिर अपनी कसमों से मुकर गए।चारों साहिबजादे जिनमें दो चमकौर की गढ़ी व दो सरहिंद की नीवों में चिनवाकर शहीद करवाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी ने भी चार साहिबजादों की शहादतों पर प्रकाश डाला व गुरु साहिब के आदेशों पर चलने व अमृत की दात प्राप्त करके गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरु लाधो रे भवन की प्रबंधक कमेटी व पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह अकबरपुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रबंधक कमेटी व गुरपाल सिंह द्वारा समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम करवाकर संगत को वाहेगुरु के नाम के साथ जोड़ना व सिख इतिहास से जोड़ना सराहनीय कदम है। अन्य ने भी कविताओं के माध्यम से निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed