फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transformer stolen goods recovered from scrap, three arrested

कबाड़ी से ट्रांसफार्मर चोरी का सामान बरामद, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Transformer stolen goods recovered from scrap, three arrested
अंबाला। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी के मामले में सीआईए नारायणगढ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी गांव राजपुरा जिला यमुनानगर व जसवंत निवासी गांव सादिकपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर से चोरी किया सामान कबाड़ी अतिक अहमद निवासी मोरी गेट मनीमाजरा चंडीगढ़ को बेचा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसवंत के खिलाफ लगभग आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सीआईए नारायणगढ़ ने कबाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कबाड़ी अतिक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर 15 लाख रुपये का ट्रांसफार्मर का चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता उपमंडल अधिकारी विद्युत विभाग केसरी अंबाला ने 21 अप्रैल को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके अनुसार 17, 18 अप्रैल की रात अज्ञात ने माया राम निवासी गांव तलहेड़ी गुजरान के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed