{"_id":"5ef4de718ebc3e434252717c","slug":"trains-cancled-of-12-august-ambala-news-knl353028118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी सभी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के कारण 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी सभी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अब 12 अगस्त तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पहले यह समय अवधि 30 जून तक बढ़ाई गई थी। इस संबंध में लिखित आदेश गुरुवार रात रेलवे ने जारी किए। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें का परिचालन 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। इस दौरान रेलवे की सबअर्बन सर्विस भी बंद रहेंगी।
एक जुलाई से 12 अगस्त तक टिकट का मिलेगा पूरा रिफंड
रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कहा है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा। रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 30 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी। अब रेलवे ने एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच रद्द रेलगाड़ियों का टिकट रिफंड देने के आदेश दिए हैं।
चलती रहेंगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारी ने बताया कि 12 मई 2020 को चलाई गई 15 जोड़ी स्पेशल राजधानी और एक जून को चलाई गई 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेन पूर्व की भांति चलती रहेंगी। इन ट्रेनों की समय अवधि में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। रेलवे ने अन्य मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनो को पहले 30 जून तक रद्द रखने का फैसला किया था, अब इसकी समय अवधि 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
पंकज गुप्ता, एडीआरएम आप्रेशन अंबाला।