हरियाणा: पंजाब में रेलवे लाइनों पर बैठे किसान, ट्रैक बंद होने से प्रदेश में 28 ट्रेन हुई रद्द, आज भी ये 57 ट्रेनें होंगी प्रभावित
पंजाब में रेलवे लाइनों पर बैठे किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। गुरुवार को भी 57 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और 29 पूर्ण तौर पर रद्द रहेंगी। पांच को बीच रास्ते में रद्द किया जाएगा, 23 को बीच रास्ते से चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रेलवे लाइनों पर बैठे आंदोलनरत किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस आंदोलन के चलते ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को ट्रैक बंद होने से 28 ट्रेनें रदद्द हुई। ट्रेनें रद्द होने से अमृतसर, जम्मू व कटड़ा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री सड़क मार्ग से छावनी व दिल्ली तक पहुंच रहे हैं ताकि आगामी सफर तय किया जा सके।
आंदोलन की वजह से रेलवे को तो करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा महीनों पहले ट्रेनों में आरक्षण करवाकर यात्रा करने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
आज यानी 23 दिसंबर को भी 29 ट्रेन पूर्णतौर पर रद्द रहेंगी। पांच को बीच रास्ते रद्द कर दिया और 23 का बीच रास्ते संचालन किया जाएगा। वहीं कल यानी 24 से 27 दिसंबर तक 3 ट्रेन पूर्णतौर पर रद्द तो 4 ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।
आज रद्द रहने वाली ट्रेनें
23 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनों में 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 12471 बांद्रा टर्मिनस- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस, 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस, 12470 जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस, 19612 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, 20986 ऊधमपुर-कोटा एक्सप्रेस, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22439 नई दिल्ली- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 22440 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14612 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, 14033 दिल्ली जं.- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा मेल, 14034 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-दिल्ली जं. मेल, 22402 ऊधमपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला एसी एक्सप्रेस, 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 14610 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 22461 नई दिल्ली- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस, 22462 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, 12425 नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12445 नई दिल्ली- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12446 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है।
24, 26 व 27 को रद्द ट्रेन
24 दिसंबर को ट्रेन नंबर 16317 कन्याकुमारी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा हिमसागर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार 26 दिसंबर को 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, 27 दिसंबर को ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बीच रास्ते रद्द होने वाली आज की ट्रेन
23 दिसंबर को 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी,12031 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को ब्यास, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को जालंधर कैंट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को दिल्ली जं., 12137 मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल को बठिंडा स्टेशन तक चलाया जाएगा।
बीच रास्ते चलने वाली ट्रेन
23 दिसंबर को 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस को दिल्ली जं. से, 16788 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- तिरूनलवेली एक्सप्रेस को धुरी से, 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन से, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तसीगढ एक्सप्रेस के हजरत निजामुद्दीन से, 18310 जम्मूतवी-सम्भलपुर को दिल्ली जं. से, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल को ब्यास से, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को लक्सर से, 12716 अमृतसर-नांदेड सचखंड एक्सप्रेस को चंडीगढ से, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी से, 12925 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस को ब्यास से, 11058 अमृतसर-मुंबई दादर एक्सप्रेस को धुरी से, 22430 पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस को ब्यास से, 12032 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को ब्यास से, 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस को जालंधर कैंट से, 12920 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस को जालंधर कैंट से, 12903 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल मेल को ब्यास से, 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस को दिल्ली जं. से, 16788 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-तिरूनलवेली एक्सप्रेस को धुरी से, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को बठिंडा से, 19226 जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस अपनी यात्रा बठिंडा से, 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस को लुधियाना से, 12138 फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल को बठिंडा से व ट्रेन नंबर 12473 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- गांधीधाम स्वराज एक्सप्रेस को नई दिल्ली से चलाया जाएगा। इसी प्रकार 24 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22706 जम्मूतवी-तिरूपति एक्सप्रेस को दिल्ली सफदरजंग से, 12318 अमृतसर-कोलकाता को जालंधर सिटी से, 12408 अमृतसर-न्युजलपाईगुडी एक्सप्रेस को लक्सर से व ट्रेन नंबर 15934 अमृतसर-न्युतिनसुखिया एक्सप्रेस को बरेली से चलाया जाएगा।