फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training course started in Narayangarh

Ambala News: नारायणगढ़ में प्रशिक्षण कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Training course started in Narayangarh
अंबाला सिटी। जिला बाल कल्याण विभाग की ओर से नारायणगढ़ में लघु बाल भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि एक जुलाई से लघु बाल भवन, नारायणगढ़ में कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की शुरुआत की जा रही है। जो नारायणगढ़ क्षेत्र की गरीब एवं अंतोदय परिवारों से आने वाले बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। इन कोर्सों के माध्यम से अभ्यर्थियों के कौशल विकास के तहत संबंधित कोर्स की प्रायोगिक जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। कोर्सों में कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, सिलाई-कढ़ाई एवं फैशन डिजाइनिंग केंद्र व ब्यूटी केयर के तहत विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा कार्य करते हुए प्रशिक्षित किया जाएगा। इन कोर्सों मे प्रशिक्षण अवधि का समय 6 माह एवं एक वर्ष तक रहेगा। पात्रता के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का कोई भी महिला या पुरुष व लड़का या लड़की जिन्होंने दसवीं, बारहवीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता पास की हो। विशेष सुविधा नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय समय के बाद दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक का सायंकालीन बैच भी उपलब्ध रहेंगा। प्रशिक्षण कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी। इच्छुक प्रशिक्षक व अभ्यर्थी इन कोर्सों में प्रवेश के लिए लघु बाल भवन कार्यालय नारायणगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed