फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   train services will reseume

लुधियाना में रेलवे ट्रैक क्लीयर, आज दौड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 21 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 21 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
train services will reseume

पंजाब में डेरा प्रेमियों के प्रदर्शन की वजह से रेलवे का शेड्यूल पूरी तरह से बिगड़ चुका है। इसी के चलते रविवार को यात्र बहुत ज्यादा परेशान रहे। लेकिन रविवार देर रात को रेलवे का अंबाला-लुधियाना रूट क्लीयर हो गया है। इस रूट पर रविवार देर रात से ही ट्रेनों का आवागमन जारी हो गया और सोमवार को भी इस रूट पर सभी ट्रेनें अपने नियमित समय पर चलेंगी। 

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों की वजह से ही रेलवे ने इस रूट पर सोमवार को 21 ट्रेनों के रद करने की घोषणा की गई थी। लेकिन रविवार देररात प्रदर्शनकारियों की नरमी के चलते लुधियाना रेलवे ट्रेक से जाम हटा दिया गया है। अंबाला रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देररात से ही अंबाला और लुधियाना रेलवे ट्रेक क्लीयर हो गया है। लेकिन अभी अंबाला-बठिंडा ट्रेक का रेल यातायात क्लीयर नहीं है। रविवार को लुधियाना रूट के साथ-साथ बठिंडा रूट की कई ट्रेनें रद रही, जिस वजह से यात्री परेशान होते रहे।

विज्ञापन

रविवार को बढ़ रही यात्रियों की परेशानियां 

लेकिन रविवार को डेरा अनुयायियों के प्रदर्शन ने यात्रियों की परेशानियों को बढ़ाए रखा। रविवार को इस प्रदर्शन की वजह से अंबाला डिविजन के अंतर्गत बठिंडा रूट की 31 ट्रेनें रद रही। रविवार को इसी प्रदर्शन की वजह से 31 ट्रेनें रद रही, इसी वजह से स्टेशन पर यात्रियों को बहुत ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी। एक तो ट्रेनें रद और ऊपर से बारिश। यात्री स्टेशन के प्लेटफार्मों पर ही घंटों परेशान होते रहे। यात्री सोनम व उनकी बेटी कुसूम और वेदपाल, उनकी पत्नी सुषमा व बेटे सोनू ने बताया कि वे बारिश में भीगते हुए स्टेशन पहुंचे, लेकिन उनके पास कंफर्म टिकट भी था। लेकिन जब वे ट्रेन का समय पूछने पूछताछ खिड़की पर पहुंचे, तो मालूम हुआ कि ट्रेन रद हो चुकी है। उनके अनुसार वे बारिश रूकने तक स्टेशन पर ही परेशान होते रहे और फिर जलभराव की स्थिति में वापस घर लौटे। इसी तरह स्टेशन पर अन्य यात्रियों की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन

रविवार को ये ट्रेनें रही रद

पंजाब में डेराप्रेमियों के प्रदर्शन की वजह  रविवार को 31 ट्रेनें रद रही। इन ट्रेनों में ट्रेन नंबर 04402, 14610, 14156, 12414, 13152, 22402, 12426, 12356, 12446, 14648, 11078, 12332, 12208, 19804, 22462, 14012, 13308, 12138, 14612, 18238, 12498, 12030, 54602, 12412, 19614, 13050, 13006, 15212, 12904, 14632, 18508 रविवार को रद रही। जबकि 14505 लुधियाना-नंगरडैम को लुधियाना, 14034 जालंधर - दिल्ली  को जालंधर में ही, 18102  पठानकोट-टाटानगर को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिशें की जा रही हैं कि सभी रेलवे ट्रैक से जाम हट जाए और उन्हें क्लीयर करवाया जाए। ताकि यात्रियों को परेशानियों न उठानी पड़े। फिलहाल रविवार देर रात लुधियाना ट्रैक क्लीयर हो गया है, लिहाजा इस रूट पर तो ट्रेनों का आवागमन होगा, लेकिन बठिंडा रूट अभी थोड़ा डिस्टर्ब है, इसलिए वहां रूट अभी तक बंद ही है।

-दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला रेल मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed