फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indian Railway Running Special Trains for Diwali and Chhath Puja

खुशखबरीः दीवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और शेड्यूल

Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Running Special Trains for Diwali and Chhath Puja
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। सीनियर डीसीएम अंबाला की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 22 कोच वाली एक अप और डाउन ट्रेन चलाई गई है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 12 बजकर 20 मिनट पर सरहिंद से रवाना होकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 13 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। करीब पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन कैंट स्टेशन से सहारनपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सहारनपुर के बाद मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गौंडा, बस्ती, गोरखपुर, पानीयाहवा, नरकटियागंज, रक्सल, सीतामड़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगरिया, एस भखतियारपुर के रास्ते सहरसा जाएगी। यह ट्रेन शाम को साढ़े 6 बजे सहरसा पहुंचेगी और वापस रात को साढ़े 8 बजे सहरसा से चलेगी और कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद से सहरसा तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन को 22, 26 और 30 अक्टूबर को चलाएगा तो वहीं ट्रेन नंबर 04525 सहरसा से अंबाला छावनी तक ट्रेन 23 अक्टूबर के बाद 27 और 31 अक्टूबर को सहरसा रेलवे स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन के चलने से रेलवे की दूसरी ट्रेनों में रश कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed