फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   train

रेलवे ने कैंसिल की 30 ट्रेनें, हरिद्वार जाने हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
train
अंबाला। हरिद्वार और लक्सर रेलवे ट्रैक के काम के चलते रेलवे ने अपनी 30 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है यह ट्रेनें 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। काम पूरा होने के बाद इन ट्रेनों को दोबारा रेलवे की ओर से चला दिया जाएगा। लेकिन इससे अंबाला से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। दूसरी ट्रेनों में जहां भीड़ बढ़ेगी। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि मुरादाबाद डिवीजन के अंतर्गत हरिद्वार से लक्सर के बीच में रेलमार्ग को डबल करने का काम किया जा रहा है। इसीलिए रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लक्सर, ऐथल, पथरी और इकार यार्ड में किया जाना है। यह कार्य 13 अक्टूबर को शुरू होगा और 22 अक्टूबर तक चलेगी। इसीलिए रेलवे ने अपनी रोजाना चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ साप्ताहिक ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है। जो ट्रेनें कैंसिल की गई है उनमें ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 13 से 22 अक्टूबर तक, बीकानेर हरिद्वार 14 से 21 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 24888 अंबाला छावनी से ऋषिकेश डेली 16 से 21 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 14606 जम्मू से हरिद्वार 13 से 20 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर से देहरादून डेली 16 से 21 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा देहरादून डेली 15 से 21 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14610 कटरा ऋषिकेस डेली 16 से 21 अक्टूबर तक, उज्जैन देहरादून 16 और 17 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 12017 न्यू दिल्ली से देहरादून डेली 13 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14317 इंदौर देहरादून 19 से 20 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 54341 सहारनपुर देहरादून डेली 13 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 12053 हरिद्वार से अमृतसर एक्सप्रेस 13 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14718 हरिद्वार से बीकानेर 15 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 24887 ऋषिकेस से अंबाला छावनी डेली 13 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14605 हरिद्वार से जम्मू 14 से 19 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14631 देहरादून से अमृतसर डेली 17 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 19020 देहरादून बांद्रा डेली 17 से 23 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेस से कटरा डेली 17 से 22 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14310 देहरादून उज्जैन 15 और 16 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14318 देहरादून इंदौर 17 से 18 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 12018 देहरादून न्यू दिल्ली डेली 13 से 22.अक्टूबर, ट्रेन नंबर 54342 देहरादून सहारनपूर डेली 13 से 22 अक्टूबर रद रहेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार रेलवे ने ट्रेन नंबर 14712 श्री गंगानगर हरिद्वार से अंबाला को 13 से 22 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 12687 मंदुरई देहरादून निजामुदिन 13 से 19 तक और ट्रेन नंबर 14711 हरिद्वार श्रीगंगा नगर से अंबाला कैंट 13 से 22 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed