{"_id":"6714c3e6dc847003e103524a","slug":"trader-from-ismailabad-who-was-injured-after-being-shot-in-haryana-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गोलियां लगने पर घायल इस्माईलाबाद के आढ़ती ने तोड़ा दम, अंबाला में हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गोलियां लगने पर घायल इस्माईलाबाद के आढ़ती ने तोड़ा दम, अंबाला में हुआ पोस्टमार्टम
Sun, 20 Oct 2024 02:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:18 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के बताया था कि हमले से समय आढ़ती हरविलास स्वयं ही कार को चला रहे थे। उसी समय दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए। उनमें से एक बदमाश ने बुलेट मोडकर स्टार्ट करके खड़ा हो गया।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्माईलाबाद अनाजमंडी में बुलेट सवार बदमाशों की गोलियां लगने पर घायल आढ़ती हरविलास ने शनिवार देररात दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में आढ़ती का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। दरअसल, महलां वासी आढ़ती हरविलास 19 अक्तूबर को अपनी कार में जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वे अनाजमंडी के बीचोंबीच चौक पर पहुंचे थे तो बुलेट पर सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश ने उनकी कार का शीशा तोड़ कर दिनदिहाड़े तीन फायर किए थे। गोली आढ़ती की गर्दन व सीना में लगी थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के बताया था कि हमले से समय आढ़ती हरविलास स्वयं ही कार को चला रहे थे। उसी समय दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए। उनमें से एक बदमाश ने बुलेट मोडकर स्टार्ट करके खड़ा हो गया। पहली गोली लगने के बाद आढ़ती कार से बाहर निकलकर नीचे गिर गया था। बदमाश ने फिर से फायर कर किया ओर फरार हो गए थे। गंभीर हालत में आढ़ती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन