फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Torture of summer, rain can provide relief

Ambala News: गर्मी का सितम, बारिश से मिल सकती है राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Torture of summer, rain can provide relief
अंबाला सिटी। तीखी धूप के साथ गर्मी ने बेहाल कर दिया। रविवार को दिनभर तेज धूप रही। इससे बाजार भी दोपहर में खाली दिखे। तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मई महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। यह तापमान पिछले 24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 23 से 25 मई तक गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 23 मई को कुछ जगहों पर तो 24 और 25 मई को सभी जगहों पर हल्की बारिश के आसार है। मई महीने की बात करें तो तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे पहले मई माह के शुरुआत में और अभी बीते 3 दिन पहले बारिश व आंधी आई थी। अब फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, पिछले 12 साल की बात करें तो मई माह में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 2013 में रहा था। 2013 में मई माह में अधिकतम 45.1 डिग्री तक पहुंच गया था। इस साल मई माह में अभी तक 42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रह सकता है मौसम
22 मई-मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
23 मई- बादल छाने के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
24 मई- बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
25 मई- बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed