फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Took stock of the dam under construction.

Ambala News: निर्माणाधीन बांध के का का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Took stock of the dam under construction.
बराड़ा में बाढ़ प्रबंधों का जायजा लेते एसडीएम व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। मानसून के आगमन से पहले प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को क्षेत्र के संवेदनशील गांवों तंगेल, गोला गोली, तंदवाल और गोकलगढ़ का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों और जल निकासी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने गोकलगढ़ में निर्माणाधीन बांध के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी सुरक्षा कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। इसके साथ ही, बरसाती नालों और पुलियों की सफाई पर विशेष जोर दिया ताकि जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विभागों को आपसी तालमेल के साथ अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम ने नदी-नालों का तो दौरा कर लिया लेकिन क्या उन्हें कस्बे के भीतर के हालात का पता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed