फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Told the story of Lord Krishna's birth anniversary

Ambala News: भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Told the story of Lord Krishna's birth anniversary
अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के एसए जैन कॉलेज रोड स्थित श्री मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान वामन अवतार और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इसमें वृंदावन से कथा व्यास आचार्य पं. मुकेश भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा से पूर्व आप और हम भागवत सेवा मंडल के प्रधान हर्ष सोनू सेठी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधिवत श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन कर पुष्प आदि अर्पित किए। आठवीं संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कथा व्यास ने कहा कि दुख संकटों का नाता मनुष्य के साथ ही नहीं परमात्मा के साथ भी रहा है। जहां इंसान अपने विभिन्न दुख संकटों को दूर करने के लिए परमात्मा के दरबार पर नतमस्तक होकर अपने दुखों से निजात पाने के लिए हाथ फैलाता है, जिससे परमात्मा उनके आस्था को देखते हुए उन्हें दुखों से मुक्त करता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही बहुत ही विचित्र परिस्थितियों में हुआ था, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेने से पूर्व ही अपनी अधर्मियों को अहसास करवाया था कि कोई न कोई शक्ति सर्वनाश करने के लिए पैदा हो चुकी है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही वासुदेव व देवकी कारागार में बंधनों से मुक्त हो गए, सभी पहरी निद्रा अवस्था में चले गए। वासुदेव ने मां यशोदा के घर तक भगवान श्रीकृष्ण लला को पहुंचाया और उसके बाद बाल अवस्था में होते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने कई राक्षसों का वध कर उन्हें पापों से मुक्त किया। इसी प्रकार कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बहुत ही सुंदर भजन आदि प्रस्तुत किए गए। कथा पंडाल को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया। कथा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक में सजे नन्हे बालक की सभी भक्तों ने विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किए ।

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed