फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Told the complainants don't worry as long as Vij is sitting

फरियादियों से कहा- विज जब तक बैठा है चिंता मत करो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Told the complainants  don't worry as long as Vij is sitting
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निपटान करने के बारे में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस से संबंधित कईं शिकायतों पर संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फोन कर संबंधित मामलों में कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

रायपुर रानी से आए एक दंपती परिवार ने गृहमंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले में गृहमंत्री ने संबंधित प्रार्थी को कहा कि अनिल विज जब तक बैठा है चिंता मत करो, कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में एसपी को शिकायत मार्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हिसार से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। मौके से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इसी प्रकार आर्मी से आए एक जवान ने एक मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने बारे गृहमंत्री को अवगत करवाया तो गृहमंत्री ने मौके पर संबंधित एसएचओ को निर्देश दिए कि मामले में तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं। पलवल से आए एक दंपती परिवार ने भी उनके साथ मारपीट किए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने बारे में शिकायत दी। गृहमंत्री ने इस मामले में संबंधित एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर उसके साथ 14 लाख रूपये की धोखाधड़ी व तरावड़ी से आए एक व्यक्ति ने अमेरिका भेजने के नाम पर उसके साथ 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी होने बारे अपनी शिकायत रखते हुए गृहमंत्री को अवगत करवाया।
कैथल से आए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी शिकायत रखते हुए बताया कि उसकी लड़की ने तंग आकर ससुराल में सुसाइड कर लिया है तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में गृहमंत्री ने एसपी कुरुक्षेत्र को फोन कर सीआईए को केस स्थानांतरित करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने बारे निर्देश दिए। इसी प्रकार भट्टू कला से आए एक व्यक्ति ने अपने बेटे के हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने बारे गृह मंत्री को अवगत करवाया। गृहमंत्री ने एसपी को शिकायत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, सुरेन्द्र तिवारी, ललित चौधरी, बिजेन्द्र चौहान, अनिल कौशल, आशीष गुलाटी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed