फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   today saharanpur-ambala track closed seven an half hour

आज साढ़े सात घंटे बंद रहेगा सहारनपुर-अंबाला रूट

Sat, 27 Jun 2015 01:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 27 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
केसरी और अंबाला के बीच रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के कारण अंबाला रेलवे रूट शनिवार को सुबह 8.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां इस रूट से नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन


एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत 10 से भी अधिक ट्रेनों के एक साथ कैंसिल होने से हजारों रेलयात्रियों का सफर प्रभावित होगा। रेलवे के डिप्टी एसएस संजय गुप्ता और एमजेड खान ने बताया कि अंडर ब्रिज निर्माण के लिए यह मेगा ब्लॉक लगाना पड़ा है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


इसलिए घर से सफर पर जाने से पहले ही विकल्प की तैयारी के साथ निकले। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमुख गाड़ियों को सहारनपुर की ओर न लाकर उन्हें अंबाला से पानीपत के रास्ते आगे निकाल दिया जाएगा। लेकिन सहारनपुर से अंबाला के बीच ट्रेनें कैंसिल ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इटारसी पावर केबिन से जुड़ी केबिल में आग लगने के कारण अप और डाउन रूट की चेन्नई एक्सप्रेस शुक्रवार को स्टेशन नहीं पहुंची। इसके यात्रियों को भी काफी परेशानी रही।

-----------
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
164502 अंबाला सहारनपुर पैसेंजर, 164513 सहारनपुर अंबाला पैसेंजर, 154541 मेरठ अंबाला पैसेंजर, 154540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर, 154509 निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर, 154304 कालका दिल्ली पैसेंजर, 12321 नंगलडैम कोलकाता एक्सप्रेस, 15210 जनसेवा एक्सप्रेस, 15209 जनसेवा एक्सप्रेस, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 04027 आनंद विहार वीकली स्पेशल, 14712 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 14711 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12053 जनशताब्दी एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed