फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three vehicles collided while trying to cross a red light

Ambala News: लालबत्ती पार करने की होड़ में भिड़ीं तीन गाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided while trying to cross a red light
अंबाला छावनी के कैपिटल चौक पर पास हुए हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ व पहुंची पुलिस। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के व्यस्त कैपिटल चौक पर शनिवार को एक बार फिर जल्दबाजी का खामियाजा चालकों को भुगतना पड़ा। ट्रैफिक लाइट बदलने से पहले निकलने की होड़ में तीन गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे आपस में जा टकराईं। इस हादसे में किसी का बंपर टूट गया तो किसी गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शी गोपाल, मनप्रीत व संदीप के मुताबिक, चौक पर वाहन चालकों के बीच यह अंदेशा था कि कहीं लाल बत्ती न हो जाए। इसके कारण उनमें तेजी से निकलने की होड़ मची हुई थी। इसी जल्दबाजी के कारण आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए और पीछे आ रही गाड़ियां संभल नहीं पाईं, जिससे एक के बाद एक तीनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

आपसी समझौते से निपटा मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू करवाया। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों ने मौके पर ही आपसी राजीनामा कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed