फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three people died after being hit by a private bus

Ambala News: निजी बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three people died after being hit by a private bus
हंडेसरा में हुए हादसे के दौरान सड़क पर चोटिल व्य​क्ति

विज्ञापन
अंबाला। पंजाब सीमा पर हंडेसरा थाना क्षेत्र के तसिंबली चौक पर एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक पर बनाई रेहड़ी को चपेट में ले लिया। इससे रेहड़ी पर आलू प्याज लेकर जा रहे तीनों व्यक्ति गिरकर लहूलुहान हो गए।
तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लालडू निवासी रहन, सलमान और गगन के रूप में हुई है। हालांकि पंजोखरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पंजाब बॉर्डर होने के कारण अब मामले की जांच हंडेसरा पुलिस कर रही है। मृतकों में एक के शव को शहर के ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया है तो दो को डेराबस्सी अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

निजी बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक मौके से फरार है। बताया जाता है कि बाइक रेहड़ी पर तीनों व्यक्ति मोहाली की तरफ जा रहे थे। सोमवार को शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। जल्द ही बस चालक को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंडेसरा में हुए हादसे के दौरान सड़क पर चोटिल व्यक्ति

हंडेसरा में हुए हादसे के दौरान सड़क पर चोटिल व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed