फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three lakh rupees cheated on the pretext of getting a job

Three lakh rupees cheaनौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees cheated on the pretext of getting a job
नारायणगढ़। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव घड़ौली डाकखाना ठोल जिला कुरुक्षेत्र निवासी पवन कुमार ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि माया राम निवासी काकर कुंडा तहसील बराड़ा ने उसे अपने घर बुलाया। इसी दौरान मायाराम ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही इसके लिए विक्रम उर्फ विक्की निवासी नारायणगढ़ से मिलवाने की बात कही। बाद में माया राम ने मुझे विक्रम उर्फ विक्की से मिलवाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक विक्की ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने के लिये में आठ लाख रुपये मांगे। इस पर विक्रम से साढ़े सात लाख रुपये में बात हो गई। एडवांस के रूप में तीन लाख रुपये उसके घर जाकर दे दिये। विक्रम मुझे कभी हरियाणा पुलिस में लगवाने की बात कहता तो कभी किसी दूसरी सरकारी नौकरी के बारे में।
विज्ञापन

कई दिन बीत जाने के बाद मैने विक्रम से नौकरी के बारे में पूछा तो कहने लगा कि कुछ दिन रुक जाओ मैने बात चला रखी है, परंतु काफी दिन बाद तंग आकर जब मैने पैसे वापस मांगें तो उसने एचडीएफसी के एक-एक लाख के दो चेक दिए। साथ ही एक लाख रुपये नकद देने की बात कही। शिकायतकर्ता पवन कुमार के अनुसार जब उसने दोनों चेक बैंक में लगाये तो पैसा नहीं होने के कारण बाउंस हो गये। कई दिन बीत जाने के बाद मैं उसके घर गया तो विक्रम व उसकी पत्नी बलजिंद्र ने कहा कि हम तुम्हारे पैसे नहीं देते, तुम्हें जो करना है कर लो। यही नहीं आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी। नारायणगढ़ पुलिस ने एसपी अंबाला से प्राप्त हुई पवन कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी विक्रम व उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि विक्रम व उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर के खिलाफ तीन अन्य केस पहले भी इसी प्रकार के दर्ज हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed