फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
अंबाला। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में थाना पड़ाव में शिकायतकर्ता रोहित वर्मा निवासी बीडी फ्लोर मिल ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसके पास काम करने वाले कर्मचारी शिवा को टक्कर मार दी। जिसकी जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे मामले में थाना सदर में शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी गांव सुल्लर ने 31 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके अनुसार 30 मार्च को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं तीसरे मामले में थाना शहर में शिकायतकर्ता जसवंत सिंह निवासी नजदीक परमसत्य धाम ने 31 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 मार्च को आरोपी अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed