फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three injured due to steamer explosion in AYUSH department

Ambala News: अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, चार महिलाएं पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Three injured due to steamer explosion in AYUSH department
अंबाला सिटी। शहर की शिवालिक कॉलोनी में स्थित शंभू प्रोडक्ट अगरबत्ती की फैक्ट्री में शुक्रवार को दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। आग से वहां पर काम कर रही चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं।
विज्ञापन

घायलों की पहचान हीरा नगर निवासी 49 वर्षीय निशा, शालीमार कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय शिव कुमारी, बांस बाजार निवासी 52 वर्षीय ऊषा, देवीनगर निवासी 47 वर्षीय रिंपी के रूप में हुई है। सबसे अधिक शिव कुमारी और रिंपी झुलसी हैं। महिलाओं को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते चारों महिलाओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

छह घंटे तक नहीं बुझी आग
दमकल विभाग की सात गाड़ियां आने के बाद भी शाम छह बजे तक आग पर काबू पाया। हल्के धुएं को देखते हुए छह बजे के बाद भी लगातार दमकल विभाग की गाड़ियां आ रही थी। दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। अगरबत्ती बनाने के लिए जो सामान इस्तेमाल किया जाता है। उसमें आग आसानी से नहीं बुझ पाती। इसलिए आग बुझाने में समय अधिक लग गया। उक्त फैक्टरी संचालक के पास फायर एनओसी और सभी उपकरण भी लगे हुए हैं। अभी तक आग के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं से पूरे क्षेत्र में छाया अंधेरा
फैक्ट्री में आग लगने के कारण आस-पास के क्षेत्र में धुआं इस स्तर तक फैल गया कि धुआं कोहरे की तरह से प्रतीत हो रहा था। आसपास रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए थे। लोगों को पहले लगा कि अचानक कोहरा कहां से आ गया। अस्पताल में उपचार के लिए आईं महिलाएं 40 से 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। इसमें निशा 40 प्रतिशत, शिव कुमारी 60 प्रतिशत, ऊषा 40 प्रतिशत और रिंपी देवी 60 प्रतिशत झुलस गई है।

फैक्ट्री में करीब 11 कर्मचारी करते हैं काम
घायल महिला कर्मियों के साथ काम करने वाली महिलाएं डिंपल, मधु, दीपा ने बताया कि फैक्टरी में 11 लोग काम करते हैं। इनमें सात महिलाएं हैं और चार पुरुष है। जब वे नीचे आई तो देखा कि फैक्ट्री में आग लग गई है। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग के कारण सभी कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल गए। कर्मचारियों का कहना था कि आग लगने से पहले बिजली की तारों में स्पार्किंग हुई थी। उसके बाद ही आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed