फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three injured due to steamer explosion in AYUSH department

Ambala News: आयुष विभाग में स्टीमर फटने से तीन झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Three injured due to steamer explosion in AYUSH department
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन आयुष कर्मी सुजाता।
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में बने आयुष विभाग में स्टीमर फटने के कारण दो महिला कर्मी सहित महिला मरीज भी घायल हो गईं। आयुष विभाग में मरीजों का उपचार करने के लिए भाप का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

घायल महिला कर्मी सुनैना ने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला मरीज वंदना अपना उपचार करवाने के लिए आई थी। उन्होंने स्टीमर में दवाइयां और पानी डालकर भांप बनने के लिए रखा था। लेकिन जैसे ही उसने स्टीम का लीवर शुरू किया तो स्टीमर फट गया और सारा गर्म पानी महिला कर्मी सुजाता के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

इससे सुजाता का चेहरा और हाथ झुलस गए। वहीं कुछ पानी सुनैना पर गिरा लेकिन उसे ज्यादा चोट नहीं आई हैं। वहीं मरीज वंदना को भी हल्की चोटें आई हैं। उपचार के लिए महिला कर्मी को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने हो चुके हैं स्टीमर
आयुर्वेदिक इंचार्ज डॉ शिफाली ने बताया कि पंचकर्म थ्रेरपी देने के लिए हमें भाप की जरूरत होती है। इसलिए स्टीमर का इस्तेमाल किया जाता है। हमारी ओर से कई बार स्टीमर नए खरीदने के लिए लिखा गया है। लेकिन अभी तक स्टीमर नहीं खरीदे गए हैं। मरीज के उपचार के लिए भांप का उपयोग जरूरी होता है। इसलिए बारे में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है।

वर्जन
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला आर्युवेदिक अधिकारी डॉ शशिकांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घायल महिला कर्मी का उपचार जारी है। कई बार भांप में दवा या अन्य किसी जड़ी बुटी के कण फस जाते हैं। इससे स्टीमर का ढक्कन अचानक से खुल गया होगा। विभाग की ओर से तीन नए स्टीमर खरीदने के लिए अनुमति मिल गई है। जेम पोर्टल की ओर से बजट भी मांगा गया है। इन नए स्टीमरों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही खरीदा जाएगा।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन आयुष कर्मी सुजाता।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन आयुष कर्मी सुजाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed