अवैध निर्माण तोड़ने पर साइन बोर्ड फूंका, पार्षद के घर में नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में माली परेड क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ने पर गुस्साए लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को आग के हवाले कर दिया। फिर वार्ड नंबर एक कीपार्षद लक्ष्मी देवी के घर में घुसकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पार्षद के आवास से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
यह है मामला कैंट के मामली परेड में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसी की शिकायत कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों को लगी। इसी सूचना के आधार पर कैंटोनमेंट बोर्ड के टैक्स सुपरिंटेंडेंट नरेश शर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरु कर दी। बताया जाता है कि क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण किए जा रहे थे, जिस पर टीम ने कार्रवाई और इनको तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक साइन बोर्ड भी लगाया था, जिसमें दर्शाया गया था कि यह जमीन कैंटोनमेंट बोर्ड के तहत है। इसी कार्रवाई के बाद मामला बिगड़ गया।
लोगों ने किया हंगामा कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर लौटने के बाद लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए। इसके बाद स्थिति काफी बेकाबू हो गई, जबकि लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को उखाड़ा और उसमें आग लगा दी। इतना ही नहीं लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के खिलाफ जहां जमकर नारेबाजी की, वहीं पार्षद लक्ष्मी देवी के आवास के बाहर हंगामा किया और नारेबाजी करने लगे। मामला उस समय और बिगड़ गया, जब यह लोग पार्षद के घर में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला।
‘कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा माली परेड में तीन अवैध निर्माण तोड़े गए थे। इसी से भड़के लोगों ने बोर्ड द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को आग लगाई, जबकि मेरे घर में घुसकर भी नारे लगाए गए। लोगों के इस हंगामे के कारण परिवार के अन्य सदस्य घबरा गए।’ -लक्ष्मी देवी, पार्षद, वार्ड नंबर एक, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला
‘पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को पार्षद के घर से बाहर निकाला, जबकि लोगों को खदेड़ा गया। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है, जबकि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।’ - एसआई जोराजीत सिंह, तोपखाना चौकी प्रभारी