फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three friends travelling in a car died after being hit by a container

Ambala News: कंटेनर की चपेट में कार सवार तीन दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three friends travelling in a car died after being hit by a container
अंबाला। शाहाबाद से एक दोस्त को अंबाला सिटी छोड़ने जा रहे वरना कार सवार दोस्तों की कंटेनर से टकराने के बाद मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के निकट हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि किसी पशु के आने पर वरना कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर आ गई। इतने में सामने से कंटेनर ने टक्कर मार दी। तीनों मृतकों की पहचान शाहाबाद के कमेटी क्वार्टर निवासी 32 वर्षीय विरेंद्र उर्फ जोनी, अंबाला सिटी कैथ माजरी निवासी अशोक और शाहाबाद के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन

हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद दो शव हाईवे पर दूर-दूर जाकर गिरे थे और मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने विरेंद्र के पिता संपूर्ण की शिकायत पर कंटेनर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों में था पक्का याराना



हादसे के बाद परिजनों ने मृतक वीरेंद्र की सोशल मीडिया देखी तो पता लगा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक साथ कार में वीडियो बनाया था, जो अब वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो भी उस समय अंबाला के रास्ते में ही बनाया था। वीडियो में तीनों मिलकर ले लो पैसा, लेलो प्यार, मेनू मेरे यार मोड़ दो, इक वारी, ओह रब्बा मेरे यार नूं तू मोड़ दे वेख ले तू, चाहे आप आके ओना दी किनी लोड़ ऐ, फोन दे वॉलपेपर ते ने जो चार, ओही चार यार मोड़ दो... गीत की लाइनों पर खुशी जता रहे थे।

काम में वीरेंद्र का पार्टनर था अशोक

मृतक विरेंद्र के पिता संपूर्ण ने बताया कि वीरेंद्र शादीशुदा है। शाहबाद में ही लहंगे चोली की दुकान है। इसमें अशोक कुमार पार्टनर है और वह भी शादीशुदा है। जबकि राहुल अविवाहित था। राहुल अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित एनएच-1 शोरूम में कपड़ों का काम करता था।

वर्जन
तीनों का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कंटेनर चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी पड़ाव थाना अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed